सिंधी कढ़ी रेसिपी - Sindhi Kadhi (Recipe In Hindi)
2 Servings
Prep Time: 10 min Cook Time: 60 min Total Time: 70 min
https://archanaskitchen.com/recipe/sindhi-kadhi-recipe-in-hindi
Ingredients
1 कप अरहर दाल
1 टमाटर
1 कप भिंडी सीधा काट ले
2 बड़े चमच्च तेल
1 छोटा चमच्च मेथी के दाने
1 छोटा चमच्च राइ
हींग चुटकी भर
1 बड़ा चमच्च इमली का पेस्ट
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
1 बड़ा चमच्च गुड़ पाउडर कर ले
नमक स्वाद अनुसार
Instructions
सिंधी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धो कर 1/2 घंटे के लिए भिगो ले. अब इसे प्रेशर कुकर में प्रयोग अनुसार पानी के साथ डाले।
अब कुकर में कटे हुए टमाटर डाले और कुकर बंद कर ले. 3 सिटी आने तक पकाए और फिर कुकर बंद कर ले. कुकर ठंडा होने के बाद खोले और दाल को मैश कर ले.
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम होने के बाद इसमें भिंडी डाले और भिंडी के क्रिस्प होने तक पकाए। क्रिस्प होने के बाद भिंडी निकल ले और अलग से रख दे.
उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। गरम होने के बाद इसमें राइ, मेथी के दाने, हींग, कढ़ी पत्ता और सुखी लाल मिर्च डाले। 15 सेकण्ड्स तक पकने दे.
15 सेकण्ड्स बाद इसमें बेसन डाले और उसके भूरा होने तक अच्छी तरह से सेक ले. सिकने के बाद इसमें धीरे धीरे पानी डाले और मिलते रहे ताकि गाठे न पड़े.
पानी और बेसन को मिलाने के बाद इसमें दाल डाले और मिला ले. अब इसमें इमली का पेस्ट, गुड़ डाले और मिला ले.
उबाला आने दे और 3 से 5 मिनट के लिए पकने दे. अंत में इसमें भिंडी डाले और 5 मिनट तक पकने दे. पकने के बाद इससे गरमा गरम परोसे.
सिंधी कढ़ी को चावल और टूक पटाता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.